SRH vs RR: आज एलिमिनेटर में भिड़ेंगे हैदराबाद और राजस्थान, हारने वाली टीम होगी बाहर

by Manu
SRH vs RR

चंडीगढ़, 27 मई 2026: SRH vs RR Eliminator: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वे इस सीजन अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। अगर वे आज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो क्रिस गेल के 2012 में बनाए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

मुल्लांपुर की पिच पर हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। यहां अब तक खेले गए पिछले तीन मैचों में हर बार 200 से ज्यादा रन बने हैं। दो मैचों में लक्ष्य चेज हुआ जबकि एक में स्कोर का बचाव हुआ।

मौसम भी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बना रहेगा। दिन का तापमान 25 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। गर्मी और उमस दोनों खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है।

मैच का नतीजा पावरप्ले के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगा। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरेगी।

ये भी देखे: RCB बनाम GT QF 1: RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची, गुजरात को 92 रन से हराया

You may also like