यूपी में बकरीद की छुट्टी 27 की बजाय 28 मई को होगी, योगी सरकार ने बदला आदेश

by Manu
Holiday

लखनऊ, 27 मई 2026: यूपी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी अब 27 मई की बजाय 28 मई को रहेगी। योगी सरकार ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए है। नए आदेश के अनुसार 27 मई को सभी सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहेंगे। 28 मई को पूर्ण अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने चांद दिखने और पर्व की तिथि को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बकरीद पर विशेष अपील की है। उन्होंने लोगों से सड़कों पर नमाज न पढ़ने की बात कही है ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई और एहतियात बरतने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और अवशेष खुले में न फेंके जाएं।

अलीगढ़ के शाही मुफ्ती मौलाना इफराहीम हुसैन ने कहा कि सड़क पर नमाज की अनुमति ईद के दिन भी नहीं होनी चाहिए। इस्लाम हमें यह नहीं सिखाता कि दूसरों को तकलीफ पहुंचाई जाए। सड़कें सार्वजनिक संपत्ति हैं, जिनमें सभी नागरिकों का बराबर अधिकार है।

ये भी देखे: हरियाणा में बकरीद की छुट्टी बदली, अब 28 मई को रहेगा अवकाश

You may also like