अर्शदीप सिंह ने 200 से ज्यादा इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट किए, बदली प्रोफाइल फोटो

by Manu
अर्शदीप सिंह इंस्टाग्राम

चंडीगढ़, 27 मई 2026: पंजाब किंग्स के आईपीएल सीजन से बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट किए। उन्होंने प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया।

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रहने के बाद अर्शदीप को फैंस की भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। पोस्ट डिलीट करने की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

डिलीट किए गए पोस्ट में विराट कोहली के साथ की गई एक वायरल रील भी शामिल थी। इसमें अर्शदीप ने मजाकिया अंदाज में कोहली से कहा था कि बड़ा टारगेट होता तो वह लगातार तीसरी सेंचुरी जड़ सकते थे। यह रील को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

Arshdeep Singh INSTA

Arshdeep VIRAT REEL

इसके अलावा अर्शदीप की एक लाइव स्ट्रीमिंग का वीडियो भी चर्चा में रहा था। उसमें युजवेंद्र चहल को ई-सिगरेट (वेपिंग) पीते दिख रहे थे। अर्शदीप ने तिलक वर्मा को ‘अंधेरा’ कहकर संबोधित किया था।

ये भी देखे: MI बनाम RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया, इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में बनाया जगह

You may also like