RCB बनाम GT QF 1: RCB लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची, गुजरात को 92 रन से हराया

by Manu
RCB बनाम GT

धर्मशाला, 27 मई 2026: RCB बनाम GT QF 1 रिजल्ट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरे सीजन IPL के फाइनल में जगह बना ली है। RCB क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हरा दिया। आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।

255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। साई सुदर्शन 14 रन बनाकर हिट-विकेट हो गए जबकि कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन ही बना सके। जोश बटलर ने 11 गेंदों पर 29 रन की तेज पारी खेली, लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड कर दिया। टीम 51 रन तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट गंवा चुकी थी।

एक छोर पर राहुल तेवतिया ने अकेले संघर्ष किया और 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। बेंगलुरु की गेंदबाजी में डफी ने 3 विकेट लिए। क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

अब गुजरात टाइटंस क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से खेलेगी। एलिमिनेटर बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

ये भी देखे: RCB बनाम GT Qualifier 1: कैसा रहेगा आज धर्मशाला में मौसम, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन जाएगा फाइनल?

You may also like