भोपाल, 22 मई 2026: Twisha Sharma Case: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दूसरा पोस्टमॉर्टम अब दिल्ली के एम्स की टीम करेगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस को शव को पूरी तरह सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए हैं।
इस मामले में सीबीआई जांच भी कराई जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपने के लिए अपनी सहमति दे दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे। तब मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया था।
उधर ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई गई अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। जस्टिस ए.के. सिंह की वेकेशन बेंच के सामने उनके वकील ने बताया कि समर्थ जिला अदालत में सरेंडर कर देंगे।
वहीं ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस याचिका को लिस्ट कर दिया है।
ये भी देखें: जुबीन गर्ग की सिंगापुर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भारत भेजी, वीडियो शेयरिंग पर लगाई रोक