ओडिशा में तेज रफ्तार बस ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

by Manu
स्कूल बस हादसा

बेरहामपुर, 22 मई 2026: Odisha Accident News: ओडिशा के गंजाम जिले में पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के पास एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। बस ने ऑटो को घसीटते हुए कुछ दूरी तक खींच लिया जिसके बाद भयानक दुर्घटना हो गई।

इस हादसे में ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत कोडाला मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस की तलाश में छानबीन कर रही है।

ये भी देखे: CRPF Bus Accident: श्रीनगर में CRPF की बस नहर में गिरी, 7 जवान घायल

You may also like