ईडी ने पश्चिम बंगाल में पूर्व DCP शांतनु सिन्हा और सोना पप्पू के 9 ठिकानों पर की छापामारी

by Manu
शांतनु सिन्हा

कोलकाता, 22 मई 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कोलकाता और मुर्शिदाबाद के नौ ठिकानों पर छापामारी की। कोलकाता पुलिस के पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास और हिस्ट्रीशीटर बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच की जा रही है।

छापेमारी के दौरान एजेंसी की टीमों ने मोहम्मद अली उर्फ मैक्स राजू और शांतनु सिन्हा के भतीजे सौरव अधिकारी के ठिकानों पर तलाशी ली। इसके अलावा शांतनु सिन्हा के करीबी सहयोगी और कोलकाता पुलिस के सब-इंस्पेक्टर रुहिल अमीन अली के घर तथा मुर्शिदाबाद में बिश्वजीत पोद्दार के आवास पर भी छापा मारा।

ईडी ने इस मामले में अब तक तीन गिरफ्तारियां की हैं। एजेंसी ने 18 मई को बिश्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। शांतनु सिन्हा बिस्वास को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया। इससे पहले अप्रैल में केंद्रीय एजेंसी ने स्थानीय व्यवसायी जॉय एस कामदार को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था।

ये भी देखे: ईडी ने कोलकाता पुलिस के DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

You may also like