Rajya Sabha Election: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव

by Manu
राज्यसभा चुनाव

नई दिल्ली, 22 मई 2026: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इन सीटों पर 18 जून 2026 को मतदान होगा। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में ये चुनाव होने हैं।

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें खाली हो रही हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन, झारखंड में दो तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होगा।

राज्यसभा से कई प्रमुख नेता 21 जून से 19 जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा शामिल हैं। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह भी अपनी सदस्यता पूरी कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि 1 जून को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

ये भी देखे: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, ओडिशा कांग्रेस ने तीन विधायकों को किया निलंबित, एक को पार्टी से निकाला

You may also like