पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान का PoK में गोली मारकर हत्या

by Manu
हमजा बुरहान

चंडीगढ़, 21 मई 2026: पुलवामा आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने हमजा पर गोलीबारी की, जिसमें वह मौके पर ही मारा गया।

हमजा लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में सक्रिय था। भारत सरकार उसे 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मानती थी, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हुए थे।

भारत सरकार ने वर्ष 2022 में हमजा बुरहान को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित किया था।

ये भी देखे: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक हॉस्पिटल पर की एयरस्ट्राइक, 400 की मौत, 250 घायल

You may also like