KKR बनाम MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा

by Manu
KKR बनाम MI

कोलकाता, 21 मई 2026: KKR बनाम MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं। टीम अब 13 मैचों में 6 जीत, 6 हार और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 पॉइंट्स लेकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच में एक घंटे की देरी हुई। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन का योगदान दिया।

कोलकाता की गेंदबाजी में कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नरेन को एक विकेट मिला। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने 54 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल ने 47 गेंदों पर 64 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

मनीष पांडे ने 45 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल थे। रोवमन पॉवेल ने 40 रन की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

ये भी देखे: IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, KKR के लिए करो या मारो

You may also like