अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च का ऐलान किया, दिपके ने दिया ‘लहरा दो तिरंगा’ का नारा

by Manu
अभिजीत दीपके

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे मार्च में शामिल होने की अपील की है। दीपके ने आरोप लगाया कि पार्टी के सदस्य सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा फहराने की वजह से जेल भेजा गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार दोनों को जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

अभिजीत दीपके ने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है। उसे लहराना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते वे अपने-अपने शहरों में भी शाम के समय तिरंगा मार्च निकालें। इस मार्च के लिए दीपके ने लहरा दो तिरंगा का नारा दिया है।

दीपके ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं सौरव और आशु को केवल तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजा गया है। मैं उन सभी देशभक्तों से अपील करता हूं जो तिरंगे से प्यार करते हैं वे 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे राष्ट्रीय ध्वज के साथ कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क पहुंचें। हम दिखाएंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते वे अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करें। दीपके ने यह भी आशंका जताई कि इस प्रदर्शन के बाद उन्हें भी जेल जाना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि इससे वह चिंतित नहीं हैं। तिरंगा उनके लिए गर्व का प्रतीक है।

ये भी देखे: दिल्ली में कल भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

You may also like