चंडीगढ़, 14 अक्टूबर 2026: हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग में नॉन-टीचिंग कैडर के ऑनलाइन तबादले जल्द होंगे। इसके लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी को ह्यूमैन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर 31 अक्टूबर से पहले डाटा अपडेट करना होगा।
मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी डीडीओ डीईओ को लेटर जारी किया है। इस पॉलिसी में कुछ सख्त नियम भी बनाए गए हैं। यदि किसी कर्मचारी ने गलत जानकारी दी तो उसे ट्रांसफर ड्राइव से बाहर कर राज्य में किसी भी दूरदराज क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। कोई भी कर्मचारी ट्रांसफर के लिए राजनीतिक या व्यक्तिगत सिफारिश नहीं करवा सकेगा।
जिनकी रिटायरमेंट में एक साल से कम समय बचा है उन्हें उनकी लिखित सहमति के बिना ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। महिला कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधान रखा गया है। प्रदेश में इस कैडर के 8596 स्वीकृत पद हैं। जिस पर केवल 5168 कर्मचारी ही वर्किंग हैं।
इससे पहले सरकार ने टीचिंग स्टाफ के लिए भी मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2026 जारी की थी। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। फिलहाल कोर्ट की इस पर स्टे है। अगली सुनवाई 11 नवंबर 2026 को होगी।
ये भी देखे: हरियाणा के बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की शुरुआत- अनिल विज