4
चंबा, 11 मई 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह सड़क हादसा में गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत हुई है। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस के अनुसार, गुजरात के ये पर्यटक मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। इनोवा क्रिस्टा कार में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
ये भी देखे: Himachal Accident: हिमाचल के चंबा में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, यात्री घायल