4
चंडीगढ़, 09 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “देश के महान योद्धा और वीरता एवं पराक्रम के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि के सम्मान, गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।”
पीएम मोदी ने कहा कि महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और अटूट आत्मसम्मान की गाथाएं आने वाले युगों तक देशवासियों के हृदय में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित करती रहेंगी।
ये भी देखे: महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन के सार्वजनिक अवकाश हो- अखिलेश यादव