यूपी विधानमंडल विशेष सत्र: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने हाथ जोड़कर विपक्ष से मांगा समर्थन

by Manu
यूपी विधानमंडल विशेष सत्र ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 29 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर बहस हो रही है। डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के सामने हाथ जोड़कर अपील की। उन्होंने कहा, “हमारी बहन-बेटियों को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाइए। मैं हाथ जोड़कर, सिर झुकाकर आपसे निवेदन करता हूं।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सपा, कांग्रेस और INDIA गठबंधन आधी आबादी के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करता है।

योगी ने कहा, “आपका महिला विरोधी आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में साफ देखने को मिला। यह सदन आपके उस आचरण का गवाह है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जब 2017 में यूपी में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने मात्र 1.5 साल के अंदर प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए। उस समय आप लोग हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? आज महिला आरक्षण के मुद्दे पर आपने रंग बदल लिया है। अगर आपको 33% आरक्षण से समस्या नहीं है तो फिर लोकसभा में विरोध क्यों किया? आप तो अपनी साथी पूजा पाल के आंसू तक नहीं पोंछ पाए।”

सीएम योगी के भाषण के बाद सरकार की ओर से संसद में महिला आरक्षण बिल के गिरने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया।

ये भी देखे: यूपी में स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन 30 दिन तक नहीं कटेंगे

You may also like