MI बनाम SRH: रायन रिकेल्टन के शतक के बावजूद हारी मुंबई इंडियंस, SRH ने 6 विकेट से हराया

by Manu
MI vs SRH

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026: MI बनाम SRH Match Result Highlights: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा है। वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई को 6 विकेट से हराया।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

हैदराबाद की जीत में ट्रैविस हेड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर मात्र 52 गेंदों में 129 रन की ओपनिंग साझेदारी की।

आखिरी ओवरों में हेनरिक क्लासन ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर ने दो विकेट लिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (45 रन) और ईशान किशन (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनर रायन रिकेल्टन ने नाबाद 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। 55 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। विल जैक्स ने 46 रन और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए।

ये भी देखे: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, मिचेल सैंटनर पूरे सीजन से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

You may also like