मुंबई, 28 अप्रैल 2026: Mitchell Santner Replacement: मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल 2026 में बड़ा झटका लगा है। स्पिनर और स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सैंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाएं कंधे में चोट लगी थी। बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की दौरान उनको चोट लग गई।
मुंबई इंडियंस ने सैंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने बयान में इसकी पुष्टि की। बयान में कहा कि मुंबई इंडियंस ने मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के रूप में केशव महाराज को साइन किया है। सैंटनर को बाएं कंधे की चोट के कारण पूरे आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया है। यह चोट चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के घरेलू मैच के दौरान लगी थी।
ये भी देखे: DC बनाम RCB: दिल्ली कैपिटल्स की आज RCB से भिड़ंत, अब तक RCB ने 19 बार DC को 19 बार हराया