चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026: कुश्ती की दुनिया में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया।
पार्टी में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने कुश्ती के क्षेत्र में न केवल पंजाब का, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि खेल जगत की ऐसी जानी-मानी हस्तियों का राजनीति में आना युवाओं को सकारात्मक प्रेरणा देगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जिस तरह जस्सा पट्टी ने खेल के क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत और लगन साबित की है, उसी लगन और समर्पण के साथ पार्टी में शामिल होकर वे भविष्य में भी देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर जस्सा पट्टी ने भी मुख्यमंत्री की नीतियों में अपना विश्वास व्यक्त किया और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया।
ये भी देखे: रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में AAP में शामिल