चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026: मशहूर पहलवान प्रीतपाल सिंह फगवाड़ा मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में AAP में शामिल हो गए। उनके साथ OSD राजवीर भी मौजूद थे।
‘रुस्तम-ए-हिंद’ और ‘हिंद केसरी’ जैसे बड़े खिताब जीतने वाले पहलवान प्रीतपाल सिंह के आने से पार्टी को बल्कि दोआबा क्षेत्र में बड़ी ताकत मिली है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खिलाड़ियों और युवाओं का पार्टी पर बढ़ता भरोसा यह दिखाता है कि पंजाब बदलाव की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रीतपाल सिंह जैसे ज़मीन से जुड़े खिलाड़ियों के आने से पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी।
पहलवान प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली और पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उनके मिशन ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने संकल्प लिया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, वह पंजाब के युवाओं को खेलों से जोड़ने और जन कल्याण के कार्यों को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
ये भी देखे: मशहूर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पाला जलालपुरिया AAP में हुए शामिल