PM नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर पहुंचे काशी, 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

by Manu
PM MODI AND CM YOGI

वाराणसी, 28 अप्रैल 2026: PM Modi Kashi Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी दोपहर 1:40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री सबसे पहले गेस्ट हाउस में लंच करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे और उनसे चर्चा करेंगे।

शाम 4 बजे प्रधानमंत्री BLW ग्राउंड में ‘महिला जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करेंगे। इस रैली में 25 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी, जिनमें से 44 महिलाएं मंच पर मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी वाराणसी पहुंचे हैं।

ये भी देखे: पीएम मोदी ने कृष्णानगर रैली में TMC पर बोला हमला, कहा- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल TMC को लग रही

You may also like