चंडीगढ़, 23 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “यहां पूरे बंगाल से उत्साही नागरिक आए हैं। जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को यहां परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा।”
महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने TMC पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बंगाल की धरती मां दुर्गा की पूजा करती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोट दिया। यह महिलाओं का अपमान है। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं।”
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री ने कृष्णानगर में भी चुनावी रैली की। वहां उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है।
मोदी ने मतदाताओं से अपील की, “मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए।”
रैली के दौरान झालमुड़ी (बंगाली स्नैक) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई है और झाल उन्हें लग रही है। 4 मई के बाद बंगाल में सुरक्षा की गारंटी आने वाली है।”
ये भी देखे: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन