नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी की पूर्व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं।
बीजेपी में प्रवेश करते समय स्वाति मालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश में ऐतिहासिक काम किया है। उनके कामों से वह बेहद प्रभावित हैं और इन्हीं कामों से प्रेरणा लेकर उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला किया है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि, “मैं भाजपा में किसी मजबूरी से नहीं आई हूं। मैं सालों से भाजपा के कामों में दिलचस्पी रखती आई हूं। जब मैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थी, तब भी भाजपा की तरफ से मुझे काफी सपोर्ट मिला था।”
उन्होंने आगे कहा, “आज मैं बहुत इमोशनल हूं। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण और जरूरी दिन है। यहां सब लोगों ने मुझे परिवार में आने का मौका दिया है।”
ये भी देखे: स्वाति मालीवाल भी BJP में हुई शामिल, PM मोदी की तारीफ