बेंगलुरु के PG की चार मंजिला इमारत में लगी आग, जान बचाने के लिए युवतियों ने लगाई छलांग

by Manu
बेंगलुरु PG आग

बेंगलुरु, 28 अप्रैल 2026: बेंगलुरु में एक PG (पेइंग गेस्ट) की चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि युवतियों को अपनी जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूदना पड़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटें, मची अफरा-तफरी और युवतियों की दहशत साफ देखी जा सकती है। जब आग पूरे बिल्डिंग में फैल गई और नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा, तब कई युवतियों ने अपनी जान बचाने के लिए चार मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।

अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक LED बैनर की दुकान में लगी। इसके बाद आग तेजी से बगल में बनी PG की इमारत में फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई और किसी को भी नीचे उतरने का मौका नहीं मिला।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में कई युवतियों के घायल होने की खबर है।

ये भी देखे: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बाइक से टकराई बस, एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की मौत

You may also like