4
चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी मिल गई है।
राज्यसभा के सभापति ने इस विलय को स्वीकृति दे दी है और संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
इस फैसले के बाद भाजपा की ताकत राज्यसभा में और बढ़ गई है। अब भाजपा के पास कुल 113 सांसद हो गए हैं, जिनमें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 5 सदस्य भी शामिल हैं।
बीजेपी में शामिल होने वाले सात AAP सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह,संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल है।
ये भी देखे: AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर लगाया गद्दारी का आरोप