बेगूसराय, 25 अप्रैल 2026: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। शनिवार को बेगूसराय में उन्होंने कहा, “भाजपा गंगा और समुद्र की तरह है। इसमें जो भी आता है, वह समाहित हो जाता है।”
राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयान का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने भाजपा को ‘विस्तृत संगठन’ बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाला हर नेता उसी का हिस्सा बन जाता है, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से क्यों न आया हो।
गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा में आने के बाद नेता और मजबूत होते हैं।
उन्होंने इशारों-इशारों में दूसरी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद के कारण ही नेता वहां से बाहर निकलते हैं।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर लालू यादव की पाठशाला सही होती, तो लोग पार्टी क्यों छोड़ते?”
ये भी देखे: बिहार चुनाव में NDA का CM फेस नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह ने किया साफ