ट्रम्प ने इजराइल-लेबनान सीजफायर तीन हफ्ते बढ़ाया, ईरान पर कही ये बात

by Manu
TRUMP

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। यह फैसला व्हाइट हाउस में दोनों देशों के राजदूत स्तर की दूसरी बैठक के बाद लिया गया।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह जल्द ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।

ईरान पर ट्रम्प का बयान

ईरान के साथ किसी भी समझौते को लेकर ट्रम्प ने साफ कहा कि कोई भी डील केवल अमेरिका के हित में होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई तय समय सीमा नहीं है और वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे।

ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक (नॉन-न्यूक्लियर) हमलों से ही ईरान को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है, इसलिए परमाणु हथियारों की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी देखे: ट्रम्प का ईरान को धमकी, समझौता नहीं तो सीजफायर खत्म, बमबारी फिर शुरू हो सकती है

You may also like