चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026: ZEE5 पर 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ अब रिलीज नहीं होगी। केंद्र सरकार ने इस सीरीज पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
इससे पहले पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सीरीज के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की थी। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर यह डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई तो पंजाब का माहौल बिगड़ सकता है, युवाओं में कट्टरपंथ फैल सकता है और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई प्रभावित हो सकती है।
कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तुरंत रोक लगाने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले में याचिका भी दायर की थी।
लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने भी इस सीरीज का पुरजोर विरोध किया था।
ये भी देखे: ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ डॉक्यूमेंट्री पर पुलिस का एक्शन, ZEE5 पर रिलीज से पहले केंद्र से रोक की मांग