नोएडा, 24 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश एटीएस ने नोएडा से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहे थे और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हुए थे।
गिरफ्तार दोनों युवकों की उम्र करीब 20 साल है। आरोपियों की पहचान तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान के रूप में हुई है।
एटीएस ने इनके पास से एक पिस्टल, कारतूस, चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एटीएस के अनुसार दोनों आरोपी ISI के इशारे पर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे थे। वे आबिद जट समेत कई पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।
इन पर आरोप है कि उन्हें भारत में संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और प्रभावशाली व्यक्तियों के घरों पर ग्रेनेड फेंकने का काम सौंपा गया था।
ये भी देखे: बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली पुलिस ने ISI और BKL बब्बर खालसा से जुड़े 11 संदिग्ध को किया गिरफ्तार