IRS अधिकारी की बेटी से रेप और फिर की हत्या, आरोपी राहुल मीणा ने किए चौकने वाले खुलासे

by Manu
आरोपी राहुल मीणा

दिल्ली, 23 अप्रैल 2026: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 22 अप्रैल को द्वारका से गिरफ्तार किए गए इस अपराधी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने पूरी घटना की योजना कैसे बनाई थी और इस अपराध को कैसे अंजाम दिया था।

आरोपी राहुल इस परिवार की गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ था। उसे पता था कि लड़की के माता-पिता सुबह जिम जाते हैं और घर के कौन से ताले कब और कैसे खोले जाते हैं। 21 अप्रैल को राजस्थान के अलवर में एक शादीशुदा महिला से रेप करने के बाद फरार हुआ राहुल, 22 अप्रैल की सुबह दिल्ली पहुंचा। वह सीधे घर की छत पर बने लड़की के स्टडी रूम में घुस गया।

लड़की फिलहाल UPSC की तैयारी कर रही थी, सुबह-सुबह पढ़ाई कर रही थी। राहुल कमरे में घुसा और उसने लड़की का गला घोंटने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया, तो राहुल ने पास में पड़े एक लैंप और किसी भारी चीज़ से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले के कारण लड़की खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई।

रेप और हत्या का खौफनाक अंत

इस आदमी की क्रूरता यहीं नहीं रुकी। उसने बेहोश पड़ी लड़की के साथ रेप किया और फिर मोबाइल चार्जर केबल से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी क्रूरता की बातें सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए।

हत्या के बाद, राहुल ने घर में लूटपाट करने की योजना बनाई। चूंकि घर का लॉकर अंगूठे के निशान (थंब इम्प्रेशन) से खुलता था, इसलिए राहुल ने लड़की की लाश को ऊपर स्टडी रूम से घसीटकर नीचे वाले कमरे में पहुंचाया। उसने लड़की की खून से सनी उंगली लॉकर पर लगाई, लेकिन खून जम जाने या शरीर में खून का बहाव रुक जाने के कारण लॉकर नहीं खुला। आखिरकार, उसने एक स्क्रूड्राइवर की मदद से लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे कैश और गहने एक बैग में भर लिए।

लूट और हत्या के बाद, उसके कपड़े खून से सन गए थे, इसलिए उसने घर में पड़े लड़की के भाई की पैंट और चप्पलें पहन लीं और अपने कपड़े वहीं छोड़कर फरार हो गया।

ये भी देखे: बस्ती में छात्रा से रेप, FIR दर्ज कराई तो आरोपी ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा की गोली मारकर की हत्या

You may also like