पटना, 23 अप्रैल 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को तीसरी बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस दौरान एक शख्स भगवा वस्त्र पहनकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। CM के नजदीक पहुंचते ही उस शख्स ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहां मौजूद अन्य लोग भी नारेबाजी में शामिल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुस्कुराते रहे।
एक युवक ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की तस्वीर भेंट की। वहीं एक अन्य व्यक्ति सम्राट चौधरी की फोटो लेकर भी पहुंचा।
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के दूसरे दिन से ही सम्राट चौधरी ने जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया था। इसमें वे आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देते हैं।
ये भी देखे: पटना पहुंचते ही CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले, नीतीश ने दोनों कंधों पर हाथ रखा