लुधियाना के हंबड़ा में स्क्रैप दुकान में भीषण धमाका, एक कर्मचारी की मौत, दूसरा घायल

by Manu
Ludhiana fire

लुधियाना, 21 अप्रैल 2026: लुधियाना के पास कस्बा हंबड़ा में मंगलवार को एक स्क्रैप (कबाड़) की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा बंसल स्क्रैप की दुकान पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए।

दोनों घायल कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चंदन कुमार (40) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे कर्मचारी बाबा फूल पासवान (60) फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और CCTV फुटेज से पता चला है कि दुकान मालिक शिव कुमार निब्बी के दोनों कर्मचारी कबाड़ से स्क्रैप निकालने के लिए आग जलाकर काम कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने अनजाने में कोई संदिग्ध वस्तु आग में फेंक दी, जिससे अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। दोनों कर्मचारी सीधे धमाके की चपेट में आ गए।

ये भी देखे: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर दो वाहनों में टक्कर के बाद जबरदस्त धमाका, एक की मौत

You may also like