4
मुंबई, 21 अप्रैल 2026: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया।
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर नहीं है।
गौरतलब है कि हाल ही में वयोवृद्ध नेता शरद पवार व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे थे।
ये भी देखे: Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी