चंडीगढ़ पुलिस दिल्ली मधु किश्वर के घर जाकर नोटिस सौंपा, कल दर्ज हुई थी FIR

by Manu
मधु किश्वर

चंडीगढ़, 21 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। टीम ने सीधे लेखिका मधु किश्वर के घर जाकर उन्हें नोटिस थमा दिया। नोटिस में उन्हें जांच में शामिल होने को कहा गया। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं। इन्हीं दोनों अधिकारियों ने नोटिस सौंपा।

कल सेक्टर-26 थाने में मधु किश्वर समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। शिकायत में आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया। उन्होंने उसमें अश्लील और भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई। साथ ही समाज में भ्रम फैलाया गया।

मधु किश्वर ने इस घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार अंधेरा होने के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस महिलाओं के पास नहीं जा सकती। पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी नहीं कर सकती। इसलिए उन्होंने टीम की प्रमुख से फोन पर बात की।

टीम की प्रमुख ने बताया कि वे चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में नोटिस देने आई हैं। मधु किश्वर ने आग्रह किया कि पुलिस कानून का पालन करे और सुबह आए। दोनों पक्षों ने पूरे समय शालीनता बनाए रखी।

मधु किश्वर ने आगे कहा कि जैसे ही उन्हें एफआईआर की कॉपी मिलेगी वे चंडीगढ़ के इस नए मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक करेंगी।

ये भी देखे: चंडीगढ़ पुलिस में 8 DSP पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया को मंजूरी, 3 इंस्पेक्टर सीधे बनेंगे डीएसपी

You may also like