बेंगलुरु, 18 अप्रैल 2026: आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए।
बेंगलुरु की पारी में फिल सॉल्ट ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। यह इस सीजन में सॉल्ट की दूसरी फिफ्टी है।
सॉल्ट और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 52 रनों की अच्छी साझेदारी हुई। सॉल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26 रन, विराट कोहली ने 19 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट झटके। मुकेश कुमार को एक विकेट मिला।
ये भी देखे: RCB फैंस के लिए अच्छी खबर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी, अपने 5 मैच खेलेगी RCB