Taksal firing Case: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर फायरिंग मामले में अभय सिंह समेत सभी आरोपी बरी

by Manu
धनंजय सिंह

वाराणसी, 15 अप्रैल 2026: वाराणसी जिले के नदेसर टकसाल सिनेमा के पास पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर फायरिंग के मामले में बुधवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

विशेष न्यायालय (एमपी/एमएलए) के जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने वर्ष 2002 के 4 अप्रैल को हुए जानलेवा हमले के मामले में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।

फैसले के दौरान कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

बता दें कि इस प्रकरण की बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी और आज फैसला सुनाया जाना था।

ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन, कई वाहनों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

You may also like