4
नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश एक बार फिर राज्यसभा के लिए नामित कर दिए गए हैं। गृह मंत्रालय के गजट नोटिफिकेशन में इसका आधिकारिक ऐलान किया गया है।
गजट के अनुसार, एक सदस्य की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई सीट पर राष्ट्रपति ने हरिवंश को मनोनीत किया है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हुआ था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हरिवंश पहली बार 2014 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद वे लगातार इस पद पर बने रहे।

वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उपसभापति बने थे। फिर 14 सितंबर 2020 को दोबारा उपसभापति निर्वाचित हुए। अब उनका नया कार्यकाल 2032 तक रहेगा।
ये भी देखे: राज्यसभा में सांसदों के विदाई भाषण में बोले PM मोदी, कहा – राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता