3
दिल्ली, 06 अप्रैल 2026: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। एक अज्ञात कार सवार व्यक्ति ने विधानसभा के वीआईपी गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की।
सूत्रों के अनुसार, कार चालक ने विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की कार पर स्याही फेंक दी और मौके से कार समेत फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल अलर्ट हो गए। दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ये भी देखे: दिल्ली विधानसभा में हंगामा: आतिशी, गोपाल राय और अन्य आप विधायक निलंबित