चंडीगढ़, 03 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी को लेकर नया मोड़ आया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों संदिग्ध हमलावर कपड़े बदलने के लिए अपने गांव रतनगढ़ पहुंचे थे। इसकी सूचना लोकल पुलिस और चंडीगढ़ एजीटीएफ को मिली।
गुरुवार देर शाम पुलिस की टीम गांव रतनगढ़ पहुंची। ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे और उनके पास हथियार भी थे, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची तो दोनों संदिग्ध वहां नहीं मिले। पंजाब पुलिस ने एक आरोपी के भाई को हिरासत में लिया और घर से कुछ संदिग्ध सामान अपने साथ ले गई। वहीं चंडीगढ़ AGTF ने भी परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए।
अब जब्त किए गए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे और ब्लास्ट के पीछे कोई विदेशी गैंगस्टर या खालिस्तानी कनेक्शन तो नहीं है।
ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका BJP में शामिल