2
गुरुग्राम, 03 अप्रैल 2026: गुरुग्राम के उद्योग विहार फेस-1 में एक फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग कापसहेड़ा बॉर्डर के पास स्थित फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी है और तेजी से फैल रही है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी मौजूद थे और कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं। उद्योग विहार फायर स्टेशन की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं।
ये भी देखे: करनाल में स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर ने 30 बच्चों को सुरक्षित निकाला