गुड फ्राइडे पर PM मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया संदेश, भाईचारे का किया आह्वान

by Manu
Good Friday 2026

चंडीगढ़, 03 अप्रैल 2026: गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। PM मोदी ने कहा, “गुड फ्राइडे का यह पवित्र दिन ईसा मसीह के महान बलिदान की याद दिलाता है। यह हमें उनके बताए मूल्यों सद्भाव, करुणा और क्षमा को और गहराई से अपनाने की प्रेरणा देता है। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी गुड फ्राइडे पर अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा, “इस पवित्र दिन पर हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जो उन्होंने सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए दिया। यह दिन हमें दयालुता अपनाने, विश्वास को मजबूत करने और समाज में सद्भाव फैलाने की प्रेरणा दे।”

ये भी देखे: क्यों मानते है गुड फ्राइडे? जाने कहाँ है वह क्रूस जिस पर यीशु मसीह को चढ़ाया गया?

You may also like