Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

by Manu
सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 31 मार्च 2026: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत को लेकर राहत भरी खबर आई है। 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को बिल्कुल नॉर्मल पाया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सिस्टमिक इन्फेक्शन (सामान्य संक्रमण) था, जिसके लिए एंटीबायोटिक्स दिए गए थे। उपचार का उन पर अच्छा असर हुआ और वे तेजी से ठीक हो गईं।

डॉ. स्वरूप ने कहा कि सोनिया गांधी का इलाज डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की निगरानी में किया गया।

ये भी देखे: BREAKING: सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

You may also like