BREAKING: सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

by Manu
सोनिया गांधी

दिल्ली, 06 जनवरी 2026: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है।

अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है। वे शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी दिसंबर 2025 में 79 वर्ष की हो चुकी हैं। अस्पताल के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक है और वे विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

ये भी देखे: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया ये दावा

You may also like