मानसून से पहले उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नगर निकायों में जलजमाव रोकने के दिए सख्त निर्देश

by Manu
विजय सिन्हा

पटना, 24 मार्च 2026: उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य के सभी नगर निकायों में जलजमाव की समस्या का समय रहते प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान प्राथमिकता के आधार पर की जाए। आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी तैयारियां मानसून शुरू होने से पहले पूरी कर ली जाएं।

मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और पंपिंग सेटों की उपलब्धता भी सुनिश्चित रखी जाए।

इसी बैठक में दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। मो. इरफान आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, किशनगंज को नगर पंचायत ठाकुरगंज का कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रिंस कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सिंधिया को नगर परिषद रोसड़ा का कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दोनों अधिकारियों को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा 41 के तहत ये अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को मानसून में राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून 2026 शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे कर लें और किसी भी तरह की कमी न रहने दें।

ये भी देखे: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- बंदूक दिखाकर छीनी गई मेरी शादी की अंगूठी

You may also like