चंडीगढ़, 20 मार्च 2026: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस के पांचवें विधायक का नाम सामने आ गया है। ये फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा सीट से विधायक जरनैल सिंह हैं। कांग्रेस अनुशासन समिति ने शुक्रवार को उन्हें शोकॉज नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांग लिया है।
अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक की ओर से पहले नारायणगढ़ की शैली चौधरी साढौरा की रेणु बाला पुन्हाना के मोहम्मद इलियास और हथीन के मोहम्मद इजराइल को नोटिस भेजे जा चुके हैं। पांचवें नाम पर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था जो अब खत्म हो गया है।
जरनैल सिंह वही विधायक हैं जिन्होंने रतिया में 30 साल बाद कांग्रेस की वापसी कराई थी। 2024 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराकर सीट पर कब्जा जमाया था। हालांकि वे कई मौकों पर भाजपा सरकार के कामकाज की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। सार्वजनिक मंचों से लेकर हाल ही में संपन्न विधानसभा सत्र में भी उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा की थी।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग के बाद बवाल, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने दिया इस्तीफा