हरियाणा बजट सत्र 2026-27 संपन्न, सीएम नायब सिंह सैनी ने सत्र की उपलब्धियां गिनाईं

by Manu
नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2026-27 सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सत्र की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सत्र 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा के साथ संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुल 13 दिनों तक चले इस सत्र में 13 बैठकें हुईं जिनमें लगभग 55 घंटे विधायकों ने विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि 2 मार्च को वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अपना दूसरा बजट पेश किया जिस पर सदन में 10 घंटे 3 मिनट तक विस्तृत चर्चा हुई। विपक्ष के 7 सदस्यों ने 2 घंटे 47 मिनट सत्ता पक्ष के 15 सदस्यों ने 6 घंटे 47 मिनट और निर्दलीय सदस्यों ने भी अपने विचार रखे।

सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि सत्र के दौरान 3 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इनमें हरियाणा आवासन बोर्ड को भंग करने सफाई कर्मचारी नियोजन एवं शुष्क शौचालय निर्माण अधिनियम 1993 को निरस्त करने और जीएसटी से जुड़े टैक्स ढांचे में संशोधन शामिल हैं। इसके अलावा ‘विकसित भारत जी-राम’ योजना के प्रावधानों पर भी चर्चा हुई और जनता तथा ग्रामीण मजदूरों की आशंकाओं का समाधान किया गया।

विभिन्न विधायकों द्वारा दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी विषयवार चर्चा हुई। इनमें धान एवं अन्य फसलों की खरीद राज्य में गन्ने की प्रति एकड़ घटती पैदावार और आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा सेवाएं बंद करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सदन में कुल 8 विधेयकों पर विचार-विमर्श हुआ। इनमें हरियाणा विनियोग (संख्या 1 व 2) विधेयक 2026 प्राध्यापक सेवा सुरक्षा संशोधन विधेयक ट्रैवल एजेंट्स पंजीकरण एवं विनियमन संशोधन विधेयक पुलिस संशोधन विधेयक राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक नगरीय क्षेत्र विकास संशोधन विधेयक तथा भूमि समेकन संशोधन विधेयक शामिल हैं।

ये भी देखे: कांग्रेस पार्टी खुद ही लोकतंत्र का गला घोंट रही है, राज्यसभा चुनाव पर बोले CM नायब सिंह सैनी

You may also like