4
अमृतसर, 17 मार्च 2026: अमृतसर के बटाला रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिखता है कि कई युवक एक लड़के को घेरकर उस पर लगातार लात-घूंसे और डंडों से हमला कर रहे हैं। पीड़ित युवक जमीन पर गिरकर खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन हमलावर रुकने का नाम नहीं लेते। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आसपास खड़े दर्जनों लोग इस क्रूर घटना को सिर्फ देखते रहे। किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की और न ही पुलिस को तुरंत बुलाया।
घटना की सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: लखनऊ के KGN ढाबे पर भगवा वस्त्र में चिकन खाने पर युवक की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना