चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉल में आवाज देने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताता है और गिप्पी से बात करने की मांग करता है।
ऑडियो में कॉल करने वाला कहता है – “हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया। मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्में तू बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए।”
यह धमकी गंभीर मानी जा रही है। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनाडा स्थित सदस्य है। वह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी है और कई गंभीर मामलों में वांटेड है।
मोहाली पुलिस के डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है। अगर गिप्पी ग्रेवाल या कोई अन्य व्यक्ति शिकायत दर्ज करवाता है तो पुलिस जांच शुरू करेगी और उचित कार्रवाई करेगी।
ये भी देखे: जालंधर में स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन और अंबेडकर स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी