कटक के SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत

by Manu
SCB hospital fire

कटक, 16 मार्च 2026: ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आज तड़के भीषण आग लगी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। 5 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की पुष्टि पुलिस कमिश्नर ने की है।

जानकारी के अनुसार देर रात जब अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन सो रहे थे उसी समय एक वार्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद स्थिति कुछ ही मिनटों में बेकाबू हो गई। धुएं और आग के कारण मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत अलर्ट किया। अस्पताल की अपनी फायर यूनिट ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद बाहर से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

धुआं और आग के कारण आईसीयू में भर्ती कई गंभीर मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन आईसीयू में स्थानांतरित किया गया। कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

ये भी देखे: नोएडा में कैपिटल पावर सिस्टम फैक्ट्री में भीषण आग, 37 कर्मचारी झुलसे, कई की हालत गंभीर

You may also like