पंजाब में गैस संकट जारी, लुधियाना की कैले गैस एजेंसी पर रेड, मैनेजर भागा

by Manu
गैस एजेंसी

चंडीगढ़, 14 मार्च 2026: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट अब भी बरकरार है। शनिवार को भी लोगों को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। इसी बीच लुधियाना के ग्यासपुरा सुआ रोड पर स्थित कैले गैस एजेंसी में फूड सिविल सप्लाई विभाग की टीम ने छापेमारी की।

रेड के दौरान एजेंसी का मैनेजर गुरप्रीत सिंह मौके से भाग निकला। विभाग को मैनेजर की ओर से ग्राहकों के साथ बदतमीजी और गलत व्यवहार की कई शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर टीम अचानक एजेंसी पहुंची। टीम ने एजेंसी के कर्मचारी कमलप्रीत सिंह से पूछा कि एजेंसी में कितने सिलेंडर उपलब्ध हैं। कर्मचारी कुछ बता नहीं सका। इसके बाद उसे अधिकारियों ने अपना बयान लिखकर देने के लिए कहा।

मौके पर डिप्टी फूड सप्लाई कंट्रोलर (DFSC) और फूड सिविल सप्लाई के इंस्पेक्टर भी पहुंचे।

ये भी देखे: पंजाब में गैस संकट, घरेलू सिलेंडर भी नहीं मिल रहे, अमृतसर-लुधियाना में झड़प और छीनाझपटी

You may also like