UP SI Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने उपनिरीक्षक परीक्षा के लिए जारी किया हेल्पलाइन

by Manu
UP Police SI Recruitment

लखनऊ, 09 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवांछित गतिविधि की सूचना देने के लिए विशेष ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यदि किसी को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा केंद्र पर नकल, साल्वर गैंग की सक्रियता या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह बिना किसी डर के इसकी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि ऐसी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर: 9454457951

ये भी देखे: UP Police SI Recruitment: आवेदन पत्र में करेक्शन का मौका, जारी हुआ शेड्यूल, जानें अपडेट

You may also like